logo

जालंधर से करमजीत कौर चौधरी व कांग्रेस सह प्रभारी तेजिंदर बिट्टू भाजपा में शामिल

पंजाब में कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटका मिल रहा है। स्व. पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी और तेजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए है। बता दें कि जालंधर से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू आज सुबह इस्तीफा दे दिया था। बिट्टू प्रदेश के प्रभारी सचिव और प्रियंका गांधी के करीबी रहे है। जानकारी मुताबिक बिट्टू जालंधर से पनसप चेयरमैन और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन भी रह चुके हैं। वह करीब 12 साल तक राजनीति से दूर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने साल 2017 में कांग्रेस के लिए दोबारा काम करना शुरू किया था। छह विधायकों के बाद बढ़ी उथल-पूथल हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की मुश्किल उस दौरान बढ़ी जब हिमाचल के राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के छह विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार हंसराज के हित में मतदान किया। इसी उठक-पठक के बीच कुछ ही समय में उन विधायकों ने भाजपा ज्वाइन कर ली। जिसके बाद लग रहा था मानो कांग्रेस सरकार गिर जाएगी। मगर किसी तरह से सरकार संभली।

2
2529 views